अयोध्या: दो पालियों में 50 केंद्रों पर 46,646 अभ्यर्थी देंगे टीईटी परीक्षा, ये रही तारीख…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। परीक्षा में कोई चूक न हो जाए इसके लिए जिले में भी प्रशासन का मंथन चल रहा है। परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होनी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजार किए गए …

अयोध्या। इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। परीक्षा में कोई चूक न हो जाए इसके लिए जिले में भी प्रशासन का मंथन चल रहा है। परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होनी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजार किए गए हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रथम पाली में 27205 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि टीईटी सुबह 10 से 12:30 व दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक दो पालियों में जनपद के निर्धारित 50 परीक्षा केन्द्रों पर होनी है। प्रथम पाली में 27205 व द्वितीय पाली में 19441 कुल 46646 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रवेश के परीक्षार्थियों की अच्छे से चेकिंग हो, प्रवेश पत्र व फोटो का अच्छे से मिलान करें। परीक्षा प्रारम्भ होने से आधा घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाय।

कोई भी अवांछनीय वस्तु पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

परीक्षा केन्द्र के अंदर परीक्षार्थी समय से अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करें। कोई भी अवांछनीय सामाग्री किसी भी दशा में कोई भी परीक्षा केन्द्र के अंदर न ले जाने पाये। उन्होंने परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगायी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र पर्यवेक्षक परीक्षा के दिन समय से दो घंटे पूर्व अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर अपनी देखरेख में परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करायेंगे।

परीक्षा सम्बंधी गोपनीय पैकेट अपने समक्ष खुलवायेंगे और परीक्षा समाप्ति के उपरांत अपने समक्ष गोपनीय पैकेट सील कराकर उस पर अपने हस्ताक्षर भी करेंगे। इसी क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा दिये गये दायित्वों का ससमय निर्वाहन किया जायेगा। सचल दल के रूप में नामित अधिकारीगण परीक्षा अवधि में अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार का कदाचार न होने पाये, निर्देशों का अक्षरश: पालन हों। पुलिस बल व कर्मचारी चेकिंग, टेस्टिंग अच्छे से करें। पेपर सही समय पर वितरित हो सुनिश्चित करें। नियमों व निर्देशों में किसी भी स्थिति में शिथिलता न बरतें। बैठक में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीआईओएस, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक म् मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सकट चाैथ पर तिल का ‘बकरा’ बनाकर यूं करें भगवान गणेश की पूजा, जानें कथा और महत्व

संबंधित समाचार