अयोध्या: पूराबाजार के कछौली में राष्ट्रीय पक्षी दो मोर मृत पाए गए, मचा हड़कंप…
अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछौली में गुरुवार सुबह दो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए गए। वन विभाग की टीम ने मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा क्यों मरे मोर ग्राम पंचायत कछौली में गुरुवार की सुबह एक पेड़ …
अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछौली में गुरुवार सुबह दो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए गए। वन विभाग की टीम ने मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा क्यों मरे मोर
ग्राम पंचायत कछौली में गुरुवार की सुबह एक पेड़ से दो राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय समाजसेवी डीपी यादव व पूर्व प्रधान उदयचंद यादव ने सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी योगेंद्र तिवारी व श्याम जी तिवारी को दोनों के शव उनके सुपुर्द कर दिए गए। वन दरोगा सीताराम तिवारी ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
अयोध्या: चुनाव के फेर में लगा विकास कार्यों पर ब्रेक, अधिकारी और प्रधान मस्त…
विधानसभा चुनाव और कोरोना के चलते जिले में चल रहे विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। जिला मुख्यालय पर तैनात अफसरों ने विकास संबंधी कार्यों से अपने हाथ समेट लिए हैं। अधिकतर अधिकारी तो अपने कार्यालय में ही नहीं बैठ रहे हैं।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट और विकास भवन के अधिकतर दफ्तरों में विभागाध्यक्ष दिखाई नहीं दिए। मोबाइल से संपर्क करने पर कई ने यह बताया कि उन्हें चुनाव तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि कई तो खुद को जुकाम बुखार से पीड़ित… पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/ayodhya-brake-on-development-works-in-the-run-up-to-the-elections-officers-and-chief/
ये भी पढ़ें: शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 634 अंक और टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
