मुरादाबाद : पुलिस की वर्दी सिलाकर दिव्यांग दर्जी के हड़पे 1.53 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस की वर्दी सिलाकर ठेकेदार ने दिव्यांग टेलर के एक लाख 53 हजार 600 रुपये हड़प लिया। मांगने पर आरोपी ने दिव्यांग को दूसरी टांग भी तोड़ने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस की वर्दी सिलाकर ठेकेदार ने दिव्यांग टेलर के एक लाख 53 हजार 600 रुपये हड़प लिया। मांगने पर आरोपी ने दिव्यांग को दूसरी टांग भी तोड़ने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी जयवीर सिंह दिव्यांग हैं। नवीन नगर में उनकी टेलरिंग की दुकान है। उनकी दुकान के पास ही टेलरिंग की एक और दुकान है। उसका मालिक पुलिस की यूनिफार्म सिलवाने का ठेका लेता है। उसने जयवीर से 600 रुपये प्रति पीस के हिसाब से पुलिस यूनिफार्म की पैंट-शर्ट के 256 पीस सिलवाए थे।

पीड़ित ने बताया कि उसकी मजदूरी के एक लाख 53 हजार 600 रुपये बनते हैं। पीड़ित ने आरोपी से कई बार सिलाई के पैसे मांगे, मगर वह टाल-मटोल करता रहा। 19 जनवरी को उसने आरोपी की दुकान पर जाकर अपने पैसे मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगने आया तो तेरी दूसरी टांग भी तोड़ दूंगा। उसे हत्या की भी धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि उसने अन्य कारीगरों से भी यूनिफार्म सिलवाई थी। अब कारीगर अपने पैसे मांग रहे हैं, जबकि आरोपी उसकी रकम नहीं लौटा रहा है। पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व अपनी रकम दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार