फतेहपुर: 24 घंटे के बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग, पुलिस की भूमिका पर संदेह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम देवमई निवासी युवक अभिषेक त्रिपाठी (35) उर्फ आदेश बीती देर शाम अपने घर से लापता है। पड़ोसी ग्राम रूसी के कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक त्रिपाठी को पीटकर और ईटों से कूंच कर मार दिया गया और लाश को नदी में फेंक दिया गया। परिजनों ने ही पुलिस और …

फतेहपुर। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम देवमई निवासी युवक अभिषेक त्रिपाठी (35) उर्फ आदेश बीती देर शाम अपने घर से लापता है। पड़ोसी ग्राम रूसी के कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक त्रिपाठी को पीटकर और ईटों से कूंच कर मार दिया गया और लाश को नदी में फेंक दिया गया। परिजनों ने ही पुलिस और ग्राम प्रधान सहित एक भट्ठा मालिक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने कहा- मामले को उलझा रही पुलिस

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र व पांडु नदी में शव की तलाश कराई जा रही है जिसमें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस जानबूझकर मामले को उलझा रही है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की भी आशंका व्यक्त की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा रही और नदी किनारे ही सैकड़ों लोगों का हुजूम दिखाई पड़ा।

खास बात यह है कि 24 घंटा से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं लगा है। अभिषेक त्रिपाठी की पत्नी अनामिका ने बताया कि बुधवार को परिवारियों ने बिना बंटवारे के भट्ठा मालिक मुसाफा प्रधान चांद मोहम्मद को जमीन बेंच डाली थी उसके पति द्वारा भट्ठा के समीप एक मकान भी बनवाया गया था जिसकी खुन्नस देवर ग्राम प्रधान मानता था।

बुधवार को दोपहर पति से विवाद भी हुआ था जिसके बाद प्रधान की शिकायत पर चौकी इंचार्ज घर में गाली गलौज करने के साथ-साथ पति को चौकी भेजने की बात कही थी देर शाम तक उसके पति का पता नहीं चलने से पत्नी ने आरोप लगाया उसके पति को मारकर रूसी गांव तथा परशदेपुर के मध्य पांडु नदी में हत्या कर फेंका गया है।

गोताखोरो की तलाश में भी नहीं मिला कोई सुराग

घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स देर रात तक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करती रही। अंधेरा होने के कारण युवक का सुराग नहीं लग पाया सुबह पुनः गोताखोर युवक की तलाश किया किंतु युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।युवक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त युवक पांडु नदी में छलांग नहीं लगाई बल्कि हत्या की गई है। आरोप देवमई चौकी इंचार्ज सहित ग्राम प्रधान पर लगाया जा रहा है। लापता युवक की खोजबीन की जा रही है। ज्ञात हो कि अभिषेक त्रिपाठी को पहले भी पुलिस उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : उमरा यात्रा का पहला जत्था 28 को होगा रवाना

संबंधित समाचार