हरदोई: ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों को पकड़कर स्कूल में किया बंद, ये रही वजह…
हरदोई। पाली थानाक्षेत्र के भरखनी ब्लाक क्षेत्र में अन्ना मवेशियों का आतंक चरम पर है। किसान इन मवेशियों से त्रस्त आ चुके हैं। आलम यह है कि किसानों को अन्ना मवेशियों को स्वयं पकड़कर सरकारी संस्थानों में बंद करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के फ़रिगाना गांव में देखने को मिला। …
हरदोई। पाली थानाक्षेत्र के भरखनी ब्लाक क्षेत्र में अन्ना मवेशियों का आतंक चरम पर है। किसान इन मवेशियों से त्रस्त आ चुके हैं। आलम यह है कि किसानों को अन्ना मवेशियों को स्वयं पकड़कर सरकारी संस्थानों में बंद करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के फ़रिगाना गांव में देखने को मिला। जहां किसानों ने आवारा मवेशियों को पकड़कर एक स्कूल में बंद कर दिया । सूचना पाकर पाली थाना पुलिस के अलावा ग्राम पंचायत सचिव भी मौके पर पहुंच गए।
भरखनी ब्लॉक में व्याप्त है अन्ना मवेशियों का आतंक
आपको बता दें कि भरखनी ब्लॉक क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक इस कदर व्याप्त है। कि किसान खून के आंसू रोने को विवश हैं, लेकिन इन किसानों के दर्द को कोई भी समझने और बांटने वाला नहीं है । दरअसल किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसलों को यह अन्ना मवेशी बर्बाद करते जा रहे हैं। हालांकि सरकार ने तमाम गौशालाएं भी बनवाई, लेकिन उसके बाद भी अन्ना मवेशी की समस्या आज भी बरकरार है।
पुलिस ने मवेशियों को नांंदखेड़ा गौशाला में पहुंचाया
अपनी फसलों को बचाने के लिए फ़रिगाना के किसानों ने अन्ना मवेशियों को पकड़कर गांव के स्कूल में बंद कर दिया। सूचना पाकर पंचायत सचिव के अलावा पाली थाना पुलिस के उपनिरीक्षक विनोद शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया और एक पिकअप में अन्ना मवेशियों को भरकर नांदखेड़ा की गौशाला में भिजवा दिया। जबकि शेष अन्ना मवेशियों को गांव में ही छुड़वा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन उनके दर्द को समझने का प्रयास नहीं कर रहा।
ये भी पढ़ें: काशीपुर: 210 लीटर कच्ची शराब बरामद, आठ गिरफ्तार
