बरेली: सुप्रिया ऐरन को मिला वैश्य और अग्रवाल समाज का समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के समर्थन में गुरुवार को वैश्य, अग्रवाल और युवाओं ने सम्मेलन किया। जिसमें सुप्रिया ऐरन को समाज के लोगों ने समर्थन दिया। रामपुर गार्डन के सीए सचिन अग्रवाल के आवास परिसर में हुए कार्यक्रम में श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने …

बरेली, अमृत विचार। कैंट विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के समर्थन में गुरुवार को वैश्य, अग्रवाल और युवाओं ने सम्मेलन किया। जिसमें सुप्रिया ऐरन को समाज के लोगों ने समर्थन दिया। रामपुर गार्डन के सीए सचिन अग्रवाल के आवास परिसर में हुए कार्यक्रम में श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से समाज का किसान, व्यापारी व उद्यमी परेशान है।

साथ ही सरकार लगातार सरकारी संस्थानों को बंद कर निजीकरण कर रही है। समाजसेवी वीरेंद्र स्वरूप ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने देश की अर्थव्यवस्था को चरमरा दिया है। सम्मेलन में डॉ भारती सरन रस्तोगी ने कहा कि सुप्रिया ऐरन महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं। उद्यमी अशोक गोयल ने कहा कि वैश्य व अग्रवाल समाज पार्टी से ऊपर उठकर सुप्रिया ऐरन के साथ खड़ा है। प्रो रजनी अग्रवाल, प्रवीन बॉस, सचिन अग्रवाल, विनीत गुप्ता, पूजा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विनीत अग्रवाल ने सुप्रिया ऐरन को समर्थन दिया।

सुप्रिया ऐरन ने कहा कि मुझे समाज के हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता वीरेंद्र स्वरूप और संचालन पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन ने किया। इस मौके पर विकास अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अंकित गोयल, नागेश अग्रवाल, सनी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजा चावला, पुनीत अग्रवाल, कनिका गोयल, प्रिंस गुप्ता, अनिल शर्मा, नम्रता गुप्ता, रोहित तिवारी, ऋ षभ जायसवाल, सुशांत गुप्ता, विनोद पटेल, विभु ठाकुर, अजय मिश्रा, कुलदीप गोयल, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार