लखनऊ: पारा में पति ने की पत्नी की गला घोटकर हत्या, ये था मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/काकोरी। पारा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गद्दे में लपेट कर बाहर से कमरा बंद कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी …

लखनऊ/काकोरी। पारा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गद्दे में लपेट कर बाहर से कमरा बंद कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

कमरे में गद्दे में लिपटी मिली पत्नी की लाश

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बहराइच के नानपारा की रहने वाली 25 वर्षीय साफिया का यासीन के साथ निकाह हुआ था। यासीन अपनी पत्नी साफिया के साथ पारा थाना क्षेत्र के पुरानी काशीराम कॉलोनी में रहता था। गुरुवार को पुलिस को पता चला कि यासीन ने अपनी पत्नी साफिया की हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो साफिया की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, पर कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोल कर अंदर दाखिल हुई तो साफिया की लाश गद्दे में लिपटी हुई मिली। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

हत्यारोपी यासीन की दूसरी पत्नी थी साफिया

सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार मृतका साफिया, यासीन की दूसरी पत्नी थी। जिससे उसे डेढ़ साल की एक बेटी भी है। यासीन अपनी पहली पत्नी को भी साथ में रखता था। दो-दो पत्नियों के चलते आये दिन यासीन और साफिया के बीच मारपीट होती थी। इसी क्रम में यासीन ने मारपीट के बीच साफिया की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गद्दे में लपेटकर कमरें में बंदकर दिया और मौके से भाग गया। इस संबंध में इस्पेक्टर पारा को जब बात की गई तो उन्होंने जल्दबाजी में आधी-अधूरी जानकारी देते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।

हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यासीन की दूसरी पत्नी भी मौके पर पहुंची है। अबतक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। प्राथमिकी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

-गोपाल चौधरी, डीसीपी दक्षिण लखनऊ

ये भी पढ़ें: लखनऊ: पैसे दोगुने करने का झांसा देकर पांच निवेशकों से 7.68 लाख ठगे…

 

संबंधित समाचार