रायबरेली: तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल और बाइक को मारी टक्कर, हुआ बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हरचंदपुर के प्यारेपुर के पास हाईवे पर लखनऊ से रायबरेली की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी फिर अनियंत्रित होते हुए मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मारा। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए …

रायबरेली। हरचंदपुर के प्यारेपुर के पास हाईवे पर लखनऊ से रायबरेली की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी फिर अनियंत्रित होते हुए मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मारा। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मोटरसाइकिल सवार महिला की गोद में 3 वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया।

बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा से श्यामू और माया देवी अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव आ रहे थे। रास्ते में प्यारेपुर के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले रुस्तम खेड़ा निवासी साइकिल सवार 55 साल के राजाराम पुत्र रामभरोसे को टक्कर मारकर घायल किया और उसके बाद मोटरसाइकिल सवार दंपति श्यामू एवं माया देवी को टक्कर मार दी। हादसे में श्यामू, माया और राजेंद्र सिंह घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तीनों की हालत गंभीर होने कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर राजन बाबू ने बताया कि गंभीर होने कारण तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर 3 साल के बच्चे को स्थानीय लोगों अपने पास रखा और उसके बाद दुर्घटना की जानकारी के बाद पहुंचे रिश्तेदारों के सुपुर्द किया।

मुरादाबाद : ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

हकीमपुर रेलवे स्टेशन पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

संबंधित समाचार