रामपुर : जिले में 153 नए कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 978
रामपुर, अमृत विचार। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 153 नए कोरोना संक्रमित निकले है। जबकि पिछले चौबीस घंटे में 445 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। अब संक्रमितों की संख्या 978 रह गई है। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 153 नए कोरोना संक्रमित निकले है। जबकि पिछले चौबीस घंटे में 445 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। अब संक्रमितों की संख्या 978 रह गई है।
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी की गई सूची में 153 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें जिला कारागार के बंदी, स्वास्थ्य कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस कर्मी, शामिल हैं। बिलासपुर, मिलक, सैदनगर स्वार व शाहबाद में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले चौबीस घंटे में 445 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। इस तरह अब तक जिले में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 978 रह गई है। कुल कोरोना संक्रमित 14089 है।
