बहराइच: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बहराइच। जिले के नवाबगंज के चनैनी गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार को बाग में पेड़ से लटका मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चनैनी निवासी …
बहराइच। जिले के नवाबगंज के चनैनी गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार को बाग में पेड़ से लटका मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चनैनी निवासी मनीष कुमार (19) पुत्र परशु राम ने गुरुवार रात को परिवार के लोगों के साथ खाना खाया।
इसके बाद सभी सोने चले गए, मनीष को भी कमरे में जाता देख सभी अपने बिस्तर पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने मनीष का शव गांव निवासी मिश्रीलाल के आम के बाग में पेड़ से लटकता देखा। मृतक के परिवार को जानकारी दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव पेड़ से लटकने की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राम समुझ पुलिस बल के साथ पहुंचे।
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत परिवार के लोग आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। सभी का कहना है कि मनीष की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक माह बाद होनी थी शादी
मृतक मनीष का विवाह गांव निवासी पतिराम की बेटी से तय था। 19 फरवरी को विवाह होना था। लेकिन विवाह से पूर्व ही युवक की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-राजस्थान: सरिस्का बाघ अभ्यारण के पास जंगल में तीन पैंथरों का शिकार, कई लोग हिरासत में
