बरेली: चार विधानसभा में कांग्रेस के टिकट नहीं होने पर दावेदार परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा को छोड़कर अभी तक किसी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की चार सीटों पर अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से दावेदार परेशान हैं। अपने टिकट को लेकर आवेदन …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा को छोड़कर अभी तक किसी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की चार सीटों पर अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से दावेदार परेशान हैं। अपने टिकट को लेकर आवेदन करने वाले दिल्ली और लखनऊ तक के चक्कर लगाकर टिकट पक्का करने में लगे हुए है।

कांग्रेस से टिकट पाने के लिए जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए कुल 82 लोगों ने आवेदन किए हैं। पार्टी की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने जोनवार बैठकें कर आवेदकों के साक्षात्कार भी लिए थे। कमेटी ने उनका रिकार्ड देख चुनाव लड़ने के लिए दमखम भी परखा। उसके बाद पार्टी की तरफ से कैंट विधानसभा से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, आंवला से ओमवीर यादव, मीरगंज से इलियास अंसारी, बहेड़ी से संतोष भारती, नवाबगंज से ऊषा गंगवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

लेकिन अभी तक चार विधानसभाओं से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बिथरी चैनपुर सीट के लिए 12, फरीदपुर के लिए 12, भोजीपुरा के लिए 12, बरेली शहर से नौ लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, मगर अभी तक इन चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जिसके बाद से ही इन सीटों पर दावेदार करने वाले लोग परेशान है। नेताओं का कहना है कि चुनाव में कम समय बचा है। ऐसे में पार्टी को बचे हुए नामों पर भी घोषणा कर देनी चाहिए।

वर्जन–
आज या कल में जिले की चार विधानसभा पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी की तरफ से सभी आवेदन करने वालों का सर्वे करा लिया गया है।  –अशफाक सकलैनी, जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार