आज का राशिफल। 22 जनवरी, 2022
मेष आज विद्यार्थियों को अध्ययन में समस्या महसूस होगी। व्यापार में बिक्री कम होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। संतान के व्यवहार पर नजर बनाकर रखें। गठिया रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। वृष आज आप आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति …
मेष
आज विद्यार्थियों को अध्ययन में समस्या महसूस होगी। व्यापार में बिक्री कम होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। संतान के व्यवहार पर नजर बनाकर रखें। गठिया रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अपने काम पर पूरा ध्यान रखें।
वृष
आज आप आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाकर रखें। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। लोहे के व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। सरकारी कार्यों में परेशानी होगी।
मिथुन
आज रचनात्मक विचारों का आप लाभ उठा पायेंगे। शोध कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी ऊर्जावान होकर काम करेंगे। व्यस्तता के चलते आपको ध्यान देना पड़ेगा। शाम के समय आपको सिरदर्द और बेचैनी महसूस होगी।
कर्क
आज आपकी बातें जीवनसाथी को चुभ सकती है। इसीलिए शब्दों का चयन संभल कर करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई काम न करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। शाम के समय यात्रा की योजना बनेगी।
सिंह
आज स्थान परिवर्तन को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार में धीमापन हो सकता है। दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। छिपे हुए शत्रुओं की पहचान हो सकती है।
कन्या
आज प्रेम संबंधों में धोखाधड़ी जैसी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। दोपहर तक का समय काफी नकारात्मक रहेगा। दूसरे पहर में आपका मूड कुछ ठीक होगा। नए सिरे से काम जारी रखेंगे। बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
तुला
आज संपत्ति को लेकर कोई बड़ा समझौता न करें। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद उभर सकता है। आपकी सोच के विपरीत कार्यों के होने से आपका मन व्यथित होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ते रहेंगे।
वृश्चिक
आज आप प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आपको उपहार मिल सकता है। नए प्रभावशाली सम्पर्क विकसित होंगे।
धनु
आज अहंकार और क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम का समय घर में अच्छा बीतेगा।
मकर
आज पारिवारिक मुद्दों को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है। सभी समस्याओं का हल शांतिपूर्वक निकालने का प्रयास करें। कब्जियत और गैस की समस्या हो सकती है। शाम को पूजा-पाठ में भाग ले सकते हैं।
कुंभ
आज किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। नवीन कार्यों को लेकर पूरी जांच-परख कर लें। वैवाहिक संबंधों से थोड़ा ऊब सकते हैं। पुरानी कड़वी यादें दोबारा किसी व्यक्ति के कारण आपको दुख पहुंचा सकती है। अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें।
मीन
आज गुप्त दान-दक्षिणा करते रहना आपके लिए लाभकारी होगा। दांपत्य सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आज आप नई तकनीक सीख सकते हैं। मनोरंजक गतिविधियों में समय लगाएंगे।
