मुरादाबाद : मझोला में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरबादबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो …

मुरबादबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसकी छह साल की बेटी घर के पीछे मैदान में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय अजय सैनी पैसे देने के बहाने बच्ची को अपने साथ खंडहरनुमा मकान में ले गया।

वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची को तलाश करते हुए उसकी मां मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती के साथ खंडहरनुमा मकान में पहुंच गई। वहां का दृश्य देख महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गई। आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग गया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा। साथ ही पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।

एएसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, परिजनों से ली जानकारी
छह वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर एएसपी/सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उस खंडहरनुमा मकान पर पहुंच कर जांच पड़ताल की, जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया था। उन्होंने पीड़िता की मां और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मोहल्ले वालों ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है। वह स्मैक पीने का आदी है। शनिवार शाम घटना के विवेचक भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।

संबंधित समाचार