झांसी पुलिस ने जांच में बरामद किए 18 लाख रुपए
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस जांच अभियान में लगी है और इसी क्रम में पुलिस ने एक कार से 18 लाख रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने के लिए …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस जांच अभियान में लगी है और इसी क्रम में पुलिस ने एक कार से 18 लाख रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा की निर्देशन में गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम मे थाना नवाबाद पुलिस टीम द्वारा सेब मण्डी मऊरानीपुर तिराहे पर कल देर रात एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार की जांच के दौरान से डिग्गी से 18 लाख रूपये नगद बरामद किये गये और वाहन में सवार चालक उमेश दामोदर वालुन्ज पुत्र दामोदर वालुन्ज निवासी बड़गोल आनन्द जिला पुणे महाराष्ट्र और सत्यनारायण पुत्र लादू कुम्हार निवासी आर्जया सर्किल थाना पीएस माडल जिला भीलवाड़ा राजस्थान इन रुपयों को लेकर कोई वैध कागजात भी दिखा नहीं सके। पुलिस ने रुपए जब्त कर लिए है अैर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा में मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी, दिल्ली-मथुरा रेलमार्ग बाधित
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा पलवल प्रखण्ड पर भूतेश्वर एवं वृन्दावन रोड स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पलट जाने से मथुरा दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया। डीसीएम/पीआरओ एस के श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात 23:32 बजे राजस्थान के चित्तौड़ निम्बा स्टेशन से चल कर गाजियाबाद की ओर सीमेंट की बोरियां लेकर जा रही मालगाड़ी वृंदावन रोड स्टेशन के निकट बेपटरी हो गयी और इंजन से तीसरे डिब्बे से लेकर 17वें डिब्बे एक के बाद एक पलटते चले गये। इससे दिल्ली और मथुरा के बीच की तीनो रेल लाइने बाधित हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: अखिलेश यादव ने जनता से किया वादा, कहा- सत्ता में लौटे तो 22 लाख नौजवानों को देंगे नौकरी
