यूपी चुनाव 2022 : संबित पात्रा ने अखिलेश पर किया पलटवार, ट्वीट कर कहा- यूपी में ई बा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पक्ष-विपक्ष उठापटक तेज हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी में ई बा…। यूपी में ई बा… किसान …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पक्ष-विपक्ष उठापटक तेज हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी में ई बा…।

दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए यूपी की सत्ता में परिवर्तन की बात करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही डबल इंजन की सरकार को फेल बताया है।

अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए लिखा, “यूपी में ई बा…किसान को 6 हजार बा, राशन दो-दो बार बा, महिलाओं को अधिकार बा, सब गुंडन के बुखार बा, दंगाई की संपत्ति पर बुलडोजर से प्रहार बा #आएगी_बीजपी_ही”

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने मुंबई की इमारत में आग लगने की घटना पर दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

दरअसल, अखिलेश यादव ने भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर की एक वीडियो को शेयर करते हुए राज्य की सरकार को फेल बताया है। नेहा सिंह ने इस वीडियो में अपने अंजाद में सरकार की आलोचना की है। अखिलेश यादव के इस ट्वीट के तुरंत बाद ही संबित पाात्रा ने उसी अंदाज में ट्वीट करते हुए यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गौरतलब है कि यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा।

यह भी पढ़ें:-कनाडा में ठंड से चार भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा- मानव तस्करी रोकने के लिए उठा रहे उचित कदम

संबंधित समाचार