हरदोई: चुनावों को लेकर ईवीएम और वीवी पैट संचालन की समझाई बारीकियां…
हरदोई। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण में समस्त लेखपालों को ईवीएम एवं वीवी पैट संचालन के सम्बन्ध विस्तार से जानकारी दी गयी। वीवीपैट को लेकर कोई शंका हो तो बार-बार पूछें: राजेश सिंह ईवीएम प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर/सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश सिंह ने लेखपालों से कहा …
हरदोई। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण में समस्त लेखपालों को ईवीएम एवं वीवी पैट संचालन के सम्बन्ध विस्तार से जानकारी दी गयी।
वीवीपैट को लेकर कोई शंका हो तो बार-बार पूछें: राजेश सिंह
ईवीएम प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर/सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश सिंह ने लेखपालों से कहा कि ईवीएम एवं वीवी पैट संचालन की समस्त जानकारी अच्छी तरह समझ लें ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न हो। उन्होने कहा कि ईवीएम संचालन के सम्बन्ध में जो बात समझ में न आये उसके सम्बन्ध में बार-बार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी सौरभ दूबे ने लेखपालों को ईवीएम संचालन के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी उपलब्ध करायी गई।
हरदोई: बीजेपी में दिखी गुटबाजी, टिकट नहीं मिलने पर फूंका पार्टी का झंडा…
जिले में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद बीजेपी के ही कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फूंक रहे हैं। संडीला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फूंककर पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी का विरोध किया।
प्रत्याशियों के ऐलान के बाद जिले में अंदरखाने चल रही भाजपा की गुटबाजी सतह पर आ गई है और टिकट कटने के बाद अब जिले की हर विधानसभा सीट पर विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। भाजपा ने सण्डीला सीट से इस बार वर्तमान भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल का टिकट काटकर अलका अर्कवंशी को दे दिया गया है। जिसके कारण भाजपा की टिकट की… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/%e0%a4%b9hardoi-factionalism-seen-in-bjp-partys-flag-was-burnt-after-not-getting-ticket/
