बरेली: कॉलेज तक पहुंचा लापता छात्र लेकिन नहीं दी परीक्षा
बरेली,अमृत विचार। पिछले नौ दिनों से लापता बीए के छात्र का बारादरी पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। सेटेलाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में छात्र बस में चढ़ता हुआ दिखाई दिया है। वहीं छात्र के बरेली कॉलेज तक पहुंचने की भी फुटेज पुलिस को मिली है। परिजनों के साथ मिलकर बारादरी पुलिस …
बरेली,अमृत विचार। पिछले नौ दिनों से लापता बीए के छात्र का बारादरी पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। सेटेलाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में छात्र बस में चढ़ता हुआ दिखाई दिया है। वहीं छात्र के बरेली कॉलेज तक पहुंचने की भी फुटेज पुलिस को मिली है। परिजनों के साथ मिलकर बारादरी पुलिस युवक को तलाशने का प्रयास करने की बात कह रही है।
बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि 13 जनवरी को विवेक शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा देने के लिए कमरे से निकला था। बरेली कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि विवेक परीक्षा वाले दिन कॉलेज में पहुंचा था। लेकिन परीक्षा कक्ष में नहीं पहुंचा। कॉलेज पहुंचने के एक घंटे के बाद विवेक कॉलेज से निकलता दिखाई दिया।
जांच के दौरान कॉलेज से निकलने के कुछ ही देर बाद विवेक को सेटेलाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया है। जिसमें वह किसी बस पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि फुटेज से यह नहीं पता लग पाया है कि वह किस रोडवेज बस में चढ़ा था और वह बस कहां जा रही थी। वहीं परिजनों ने एक संभावित स्थान पर विवेक के जाने की आशंका जताई है, जहां बारादरी पुलिस टीम को परिजनों के साथ भेजा गया है।
दूसरी तरफ परिजनों द्वारा विवेक के साथियों पर शक जताया गया था। पुलिस द्वारा विवेक के सभी करीबी साथियों व एक युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालने व पूछताछ के बाद परिजनों के शक को निराधार बताया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर ने युवक का जल्द से जल्द पता लगाने व उसे बरामद करने की बात कही है।
यह भी पढ़े-
बरेली: पार्टियों के प्रतिनिधियों से मिलकर सौंपेंगे मुस्लिम एजेंडा
