लखनऊ: सरकारी नौकरी का झांसा दे कर 23 लाख की ठगी करने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी करने वाले बापूभवन में तैनात संविदा कर्मचारी वीरेंद्र यादव को हजरतगंज पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में डालीगंज निवासी शैलेश यादव ने बताया था कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का वह फार्म भरा था। बीते वर्ष 2016 की यह …

लखनऊ। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी करने वाले बापूभवन में तैनात संविदा कर्मचारी वीरेंद्र यादव को हजरतगंज पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में डालीगंज निवासी शैलेश यादव ने बताया था कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का वह फार्म भरा था।

बीते वर्ष 2016 की यह परीक्षा पूर्ण नहीं हो सकी थी। जिसकी वजह से शैलेश परेशान था। पीड़ित के अनुसार उसे अन्जान नम्बर से एक कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान महाराजगंज निवासी वीरेंद्र कुमार बताई थी। वह सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी होने का दावा भी कर रहा था। शैलेश ने आरोपी से पूछा था कि उनका नम्बर कैसे मिला।

जालसाज के झांसे में आकर पीड़ित हुआ ठगी का शिकार…

इस पर वीरेंद्र ने लेखपाल फार्म में नम्बर होने की बात कही थी। साथ ही सचिवालय में नियुक्ति दिलाने का दावा किया था। फोन पर बात होने के बाद शैलेश मुलाकात करने के लिए सचिवालय गेट नम्बर-दस के पास पहुंचे थे। जहां उन्हें वीरेंद्र मिला था। बातचीत के दौरान वीरेंद्र ने उसे अपना आईडी कार्ड भी दिखाया था। इसके बाद आरोपी ने शैलेश से कहा कि अगर तुम रुपये खर्च कर सकते हो तो मैं नौकरी लगवा दूंगा।

नौकरी की लालच में वीरेंद्र ने दे दिए 15 लाख

उसका दावा था कि अधिकारियों के साथ रहने की वजह से वह कई लोगों का करीबी है। रुपये खर्च करने पर आसानी से नियुक्ति मिल जाएगी। वीरेंद्र ने इसके लिए 15 लाख रुपये का खर्चा होने की बात कही थी। सचिवालय कर्मी के जरिए नौकरी मिलने के लालच में फंस कर शैलेश ने 15 लाख रुपये वीरेंद्र को दिए थे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: सोशल इंजीनियरिंग के जरिए एकेटीयू करेगा सामाजिक उत्थान, ये है प्लान…

संबंधित समाचार