लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी कल गाजियाबाद में मांगेंगे वोट, ये है पूरा प्लान…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद प्रवास पर रहेगें। दोपहर 12: 30 बजे सहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज और मोहन नगर में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा सहिबाबाद के प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक करेगे। मुख्यमंत्री योगी नेहरूनगर में घर-घर करेंगे संपर्क… वहीं दोपहर 2 बजे गाजियाबाद नगर निगम सभागार और नेहरूनगर में घर-घर …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद प्रवास पर रहेगें। दोपहर 12: 30 बजे सहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज और मोहन नगर में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा सहिबाबाद के प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक करेगे।
मुख्यमंत्री योगी नेहरूनगर में घर-घर करेंगे संपर्क…
वहीं दोपहर 2 बजे गाजियाबाद नगर निगम सभागार और नेहरूनगर में घर-घर सम्पर्क करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर दोपहर 12 बजे बजे मुजफ्फरनगर के चौधरी हरिवंश सिंह कन्या डिग्री कालेज में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा गौतमबुद्धनगर में दोपहर 12 बजे दादरी स्थिति आईएमटी कालेज ग्रेटर नोएडा में विभिन्न सामाजिक वर्ग के लोगों के साथ बैठक करेगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर में सुबह 11 बजे देवबंद में घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेगें तथा देवबंद के जहान गार्डन में प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेगें।
जनश्वेर मिश्र के दिखाए रास्ते से सपा को करेंगे मजबूत: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय और प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित कई नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने जो समाजवादी रास्ता दिखाया उसे मजबूत करेंगे। पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। वह कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं समाजवादी साहित्य के अध्ययन पर बहुत जोर देते थे। प्रशिक्षण शिविरों में उनके भाषण बहुत प्रेरणाप्रद होते थे। उनसे… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/will-strengthen-sp-by-the-path-shown-by-janashwar-mishra-akhilesh/
