भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले आए थे। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट …

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले आए थे। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

संबंधित समाचार