आगरा मंडल में चुनाव के चलते दो लाख से अधिक लोग किये गये पाबंद
आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत आगरा मंडल के आठ जिलों में दो लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। आगरा मंडल के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया …
आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत आगरा मंडल के आठ जिलों में दो लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। आगरा मंडल के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिये चुनाव आयोग के निर्देश पर ‘ऑपरेशन पहचान’ चलाया गया। इसके तहत पिछले दस साल में जेल गये बदमाशों का सत्यापन कराया गया।
इसके अलावा पिछले पांच चुनावों के दौरान जिन लोगों ने विवाद किया था और जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गये, ऐसे सभी लोगों की सूची पुलिस के पास है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आगरा जिले में 57,363, अलीगढ़ में 36,222, कासगंज में 29,315, मथुरा में 27,126, फिरोजाबाद में 20,839, हाथरस में 18,705, मैनपुरी में 10,517 और एटा जिले में 7,864 लोगों को पाबंद किया गया है।
कृष्ण ने बताया कि पुलिस उन्हीं लोगों को पाबंद कर रही है, जिनके द्वारा चुनावों में व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका है। चिन्हित लोगों को पांच लाख रुपये से पाबंद किया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों पर नजर भी रखी जा रही है। चुनाव में किसी तरह का खलल डालने वालों से मुचलके की रकम जमा कराई जाएगी।
आगरा: पिछले चुनाव का हिसाब नहीं देने वाले 24 प्रत्याशी अयोग्य घोषित
आगरा। चुनाव आयोग ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपने खर्च का लेखा जोखा नहीं देने वाले आगरा मंडल के उन 24 प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित कर दिया है जिन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन दर्ज किया था। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान हेतु दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच के दौरान आयोग ने यह कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें:-आगरा: पिछले चुनाव का हिसाब नहीं देने वाले 24 प्रत्याशी अयोग्य घोषित
