रायबरेली: ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा कोरोना, संक्रमण दर 75 फीसदी तक पहुंची…
रायबरेली। जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से चल रही है। हाल यह है कि हर दिन 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इस बार संक्रमण दूसरी लहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक फैल रहा है। 20 दिन संक्रमित मिले 1300 मरीजों में तकरीबन 920 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इस तरह …
रायबरेली। जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से चल रही है। हाल यह है कि हर दिन 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इस बार संक्रमण दूसरी लहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक फैल रहा है। 20 दिन संक्रमित मिले 1300 मरीजों में तकरीबन 920 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कि संक्रमण दर 75 फीसदी है।
एहतियात न बरतने से तेजी से फैल रहा कोरोना
बताते हैं कि गांवों में एहतियात न बरतने के कारण कोरोना तेजी से फैल रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार पहुंचने वाले लोग बिना मास्क के ही दिखाई देते हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का ग्रामीण क्षेत्रों में पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अभी 895 एक्टिव केस बचे हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लोग कोरोना के खतरे से हैं अनजान
आरबीएसके प्रभारी डा मनीष सिंह राजपूत का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तनिक भी अपनी सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। घर से निकलने पर मास्क का प्रयोग करें तो कोरोना के संक्रमण से खुद के साथ ही अपने परिवार के लोगों को बचा सकते हैं। लापरवाही के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि घर से जब भी निकलें, चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ में जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
जिले में कोरोना का संक्रमण
- जिले में 20 दिन में पॉजिटिव केस 1300
- ग्रामीण क्षेत्रों के पॉजिटिव मरीज- 920
- शहरी क्षेत्र के पॉजिटिव केस- 380
- मौजूदा समय एक्टिव मरीज- 895
कोरोना की तीसरी लहर में ग्रा मीण क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि जांच जिले भर में कराई जा रही है। लोग संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतें, जिससे कोरोना का हराया जा सके।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
ये भी पढ़ें: अयोध्या: अरविंद अध्यक्ष, रामजी शर्मा बने उपाध्यक्ष, राजकीय वाहन चालक संघ का अधिवेशन सम्पन्न
