रायबरेली: बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान…
रायबरेली। एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का प्रयास किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़कर बच्ची को बड़ी घटना से बचा लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक पांच साल की मासूम बालिका रविवार को सुअर चराने गई हुई थी, तभी पड़ोस के गांव पूरे …
रायबरेली। एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का प्रयास किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़कर बच्ची को बड़ी घटना से बचा लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक पांच साल की मासूम बालिका रविवार को सुअर चराने गई हुई थी, तभी पड़ोस के गांव पूरे मिश्रण में रिश्तेदारी में आए एक युवक की निगाह अकेली मासूम बालिका पर पड़ी तो युवक बच्ची को जबरन घसीटकर एक झाड़ी में ले गया और उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश करने लगा।
ग्रामीणों को आता देख युवक बच्ची को छोड़कर भागा
अकेली असहाय मासूम बालिका ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो दूर ग्रामीणों तक आवाज पहुंची। उसके बाद ग्रामीण मासूम बालिका के बचाव के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता हुआ देख युवक मासूम बालिका को छोड़कर भाग गया। बाद ने मासूम बच्ची ने ग्रामीणों व परिजनों को पूरी बात बताई। उसके बाद कोतवाली पहुंचकर स्वजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।
रायबरेली: ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा कोरोना, संक्रमण दर 75 फीसदी तक पहुंची…
रायबरेली। जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से चल रही है। हाल यह है कि हर दिन 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इस बार संक्रमण दूसरी लहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक फैल रहा है। 20 दिन संक्रमित मिले 1300 मरीजों में तकरीबन 920 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कि संक्रमण दर 75 फीसदी… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/rae-bareli-corona-spreading-rapidly-in-rural-areas-infection-rate-reached-75-percent/
