उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं। यह दूसरा मौका है जब वह संक्रमित हुये हैं । उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी । उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज कोविड संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी हैदराबाद में हैं। वह एक हफ्ते …

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं। यह दूसरा मौका है जब वह संक्रमित हुये हैं । उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी । उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज कोविड संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी हैदराबाद में हैं।

वह एक हफ्ते तक के लिये स्वयं पृथक-वास में चले गये हैं। उन्होंने उनके संपर्क में आये सभी लोगों को पृथक-वास में जाने और जांच कराने की सलाह दी है । ऐसा लगता है कि वह बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे।

इसे भी पढ़ें-

गणतंत्र दिवस परेड: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की खास झांकी पहली बार देगी यह संदेश…

 

संबंधित समाचार