लखीमपुर-खीरी: फेसबुकर पर मां-बेटी का वीडियो पोस्ट कर छवि धूमिल करने की कोशिश
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की एक महिला ने सीतापुर निवासी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने उसकी व बेटी की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वास्तविक तथ्यों को छुपाकर उसे क्रूर साबित कर छिव धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की एक महिला ने सीतापुर निवासी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने उसकी व बेटी की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वास्तविक तथ्यों को छुपाकर उसे क्रूर साबित कर छिव धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति समेत 16 लोगों के खिलाफ आईटीएक्ट सहित अन्य धाराअ ों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी सीतापुर के थाना व कसबा महोली निवासी अनिमेष मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर व ननद उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करते थे। इसको लेकर घेरेलू हिंसा का मामला अदालत में चल रहा है। अदालत के आदेश पर वह अपने ससुराल में दो अव्यस्क पुत्रियों के साथ रहती है। आरोप है कि न्यायालय द्वारा स्वीकृत धनराशि न देनी पड़े। इसके लिए पति बिना साक्ष्य सबूत के लगातार घटिया गन्दे आरोप लगाकर सामाजिक छवि धूमिल करता है। महिला के मुताबिक 28 दिसंबर 2021 वह अपने मायके में थी।
अपनी फेसबुक पर देखा तो अनिमेष मिश्रा ने उसकी व उसकी पुत्री का वीडियो डाल रखा था। वीडियों के वास्तविक तथ्यों को न दर्शाकर उसे एक क्रूर महिला साबित किये जाने का प्रयास किया गया। साथ ही झूठा लेख भी लिखा गया। आरोप है कि अनिमेष मिश्रा के सहयोगियों आकाश गुप्ता, अंशुमान शर्मा, ऋषभ शुक्ला, आदेश कुमार, राजीव मिश्रा, राजेश गुप्ता, संदीप कुमार बाजपेई, गंगेश त्रिवेदी, हिमांशु त्रिवेदी, विनीत बाजपेई, संदीप मिश्रा, रामखेलावन शुक्ला, आनन्द तिवारी, सुबोध रस्तोगी, कुलदीप बाजपेई आदि ने तमाम तरीके की अभद्र अश्लील गालियां व कमेंट्स किये हैं । जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराअ में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
