मुरादाबाद: अभिनव से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के रहने वाले छात्र अभिनव चौधरी का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जिसके चलते सोमवार को प्रधानमंत्री अभिनव से संवाद करेंगे। जिले से चयनित छात्र का संवाद कराने को प्रोबेशन विभाग ने छात्र के बंगलुरू स्थित नवोदय विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर प्रधानमंत्री के साथ होने वाले वर्चुअल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के रहने वाले छात्र अभिनव चौधरी का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जिसके चलते सोमवार को प्रधानमंत्री अभिनव से संवाद करेंगे। जिले से चयनित छात्र का संवाद कराने को प्रोबेशन विभाग ने छात्र के बंगलुरू स्थित नवोदय विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर प्रधानमंत्री के साथ होने वाले वर्चुअल संवाद में शामिल कराने को निदेशालय के माध्यम से पत्र जारी किया है।
ब्लाक छजलैट के गांव बारखेडा बांसतपुर व दयानाथपुर के रहने वाले अभिनव चौधरी का चयन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए किया गया। प्रदेश के सभी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के चयनित छात्रों से 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे वर्चुअल संवाद करेंगे। अभिनव भी उन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में से है, जिससे प्रधानमंत्री संवाद करेंगे।
अभिनव वर्तमान में नवोदय विद्यालय बंगलुरू में कक्षा 12 में पढ़ रहे हैं। बाल संरक्षण अधिकारी शिवांगी शर्मा ने बताया कि अभिषेक के संवाद के लिए निदेशालय के माध्यम से नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र भिजवाकर वर्चुअल संवाद में सहभागिता करवाने के लिए पत्र भेजा गया है।
