लखनऊ: कांग्रेस ने किया बसपा प्रमुख पर पलटवार, मायावती के लिए कह दी बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। रविवार सुबह बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर वोट कटवा पार्टी होने का आरोप लगाया तो दोपहर बाद कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती पर भाजपा का प्रवक्ता के तौर पर काम करने का आरोप जड़ दिया। बीजेपी की प्रवक्ता की …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। रविवार सुबह बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर वोट कटवा पार्टी होने का आरोप लगाया तो दोपहर बाद कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती पर भाजपा का प्रवक्ता के तौर पर काम करने का आरोप जड़ दिया।

बीजेपी की प्रवक्ता की तरह काम कर रहीं मायावती

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि मायावती भाजपा की प्रवक्ता के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने पूरे पांच साल में भाजपा सरकार के खिलाफ एक भी आन्दोलन नहीं किया। बसपा ने पांच साल में जनहित में कोई भी मुद्दा नहीं उठाया। जनता उनका मंतव्य समझ चुकी है। कौन भाजपा की बी टीम है और कौन प्रतिद्वंद्वी है, सब जानते हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार किसानों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दे को लेकर आन्दोलन किया है। प्रियंका की सक्रियता से विरोधियों को परेशानी हो रही है।

मायावती ने ट्वीट कर कांग्रेस पर किया था हमला

इससे पहले रविवार सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि लोगों की नजर में कांग्रेस वोट काटने वाली पार्टी है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी ज्यादा खस्ताहाल बनी हुई है कि इनकी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार कुछ घंटों में ही अपना स्टैंड बदल देती हैं।

मायावती ने आगे कहा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें बल्कि एकतरफा बसपा को ही वोट दें। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में और जाने परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है। बसपा का स्थान वास्तव में नंबर वन पर है।

ये भी पढ़ें: बहराइच: बढ़ रहा कोरोना, 91 लोग हुए संक्रमित, ये रही वजह…

संबंधित समाचार