अयोध्या: पद्मश्री मो.शरीफ की रीढ़ में फ्रैक्चर, चिकित्सकों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लावारिस लाशों के लिए मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पद्मश्री मो. शरीफ का सोमवार को चिकित्सकों ने परीक्षण किया, जिसमें पता चला है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से भी मदद मिलनी शुरू हो गई है। …

अयोध्या। लावारिस लाशों के लिए मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पद्मश्री मो. शरीफ का सोमवार को चिकित्सकों ने परीक्षण किया, जिसमें पता चला है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से भी मदद मिलनी शुरू हो गई है।

बेटे मो. सगीर ने बताया की सुबह-सुबह सीएमओ डॉ अजय राजा ने तबियत का हाल जानने के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ आर एम शुक्ल को घर भेजा था। उन्होंने न्यूरो सर्जन अरविंद मिश्रा समेत तीन चिकित्सकों को दिखलाया। एक्स-रे में पता चला है कि अब्बू की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। डॉ अरविंद ने एमआरआई भी करवाया है।

सगीर ने बताया कि डॉक्टरों ने पांच दिन की दवा देकर घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि चचा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें रिकाबगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चेकअप के बाद चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ स्थित लोहिया हॉस्पिटल य मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी थी।

अमृत विचार ने इस बाबत एसडीएम राम कुमार शुक्ला को सूचना दी तो वह फौरन मो. शरीफ का हाल जानने उनके घर पहुंच गए थे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

तीन महीने पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्श्री का तमगा पाने वाले खिड़की अली बेग निवासी मो. शरीफ को जिले में लोग चचा कहकर बुलाते हैं। वह अज्ञात लाशों का उसके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कराते हैं।  85 वर्षीय मो.शरीफ साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं।

पढ़ें- गरीबों को मकान बसपा ने दिए, भाजपा जिसे आज भुना रही है: मायावती

संबंधित समाचार