कोरोना रोकथाम को लेकर सीएम योगी ने शुरू किया अहम अभियान, जानें क्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सीएम योगी ने एक अलग पहल शुरू की है। योगी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य से इस अभियान को शुरू किया है। 29 जनवरी तक के इस प्रदेश व्यापी अभियान के दौरान आशा बहूवें और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी। लक्षण युक्त और संदिग्ध मरीजों …

लखनऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सीएम योगी ने एक अलग पहल शुरू की है। योगी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य से इस अभियान को शुरू किया है। 29 जनवरी तक के इस प्रदेश व्यापी अभियान के दौरान आशा बहूवें और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी। लक्षण युक्त और संदिग्ध मरीजों को निशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि आवश्यकता अनुसार लोगों के टेस्ट भी किए जाएं।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीका कवर दिया जाए। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से छूट गए नवजात बच्चों की लाइन लिस्टिंग भी की जाए। परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य का हालचाल लिया जाए। इस महत्वपूर्ण अभियान की शासन स्तर से दैनिक मॉनिटरिंग की जाए।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार कोरोनावायरस टेस्ट किए गए, जिसमें करीब 11 हजार 159 नए कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 10 हजार 836 लोग उपचारित होकर कोरोनावायरस मुक्त भी हुए। योगी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन और टीकाकरण कोरोनावायरस से बचाव का सबसे सहज माध्यम है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ 92 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग- टीकाकरण है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97.78 फीसदी से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 65 फीसदी से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

15-17 आयु वर्ग के  हमारे 57 फीसदी से अधिक किशोर टीका कवर से सुरक्षित हो गए हैं। इसी तरह प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र लोगों में से 60 फीसदी को भी वैक्सीन लग चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है।

पढ़ें- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 17,600 के नीचे

संबंधित समाचार