गणतंत्र दिवस: भारत-पाकिस्तान सीमा पर ‘हाई-अलर्ट’, घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक डीके बूरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र-विरोधी तत्वों के समस्या उत्पन्न करने की धमकी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवान ‘हाई-अलर्ट’ पर हैं। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पहले ही सीमा पर दो सप्ताह के लिए सतर्कता बढ़ा दी …

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक डीके बूरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र-विरोधी तत्वों के समस्या उत्पन्न करने की धमकी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवान ‘हाई-अलर्ट’ पर हैं। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पहले ही सीमा पर दो सप्ताह के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

बूरा ने कहा कि जम्मू सीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरंग रोधी अभियान शुरू कर दिया है। बीएसएफ के महानिरीक्षक ने पत्रकारों से कहा कि’ बीएसएफ किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सभी चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। ऐसी जानकारी मिली हैं कि राष्ट्र-विरोधी तत्व समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, हमनें सीमा पर और भीतरी इलाकों में (उनके मंसूबों को नाकाम करने के लिए) ‘हाई-अलर्ट’ कर दिया है।

सीमा सुरक्षा बल के कश्मीर ज़ोन के आईजी राजा बाबू सिंह ने सोमवार को बताया कि कश्मीर में एलओसी के आस पास शांति है. उन्होंने कहा कि साल 2021 में घुसपैठ की 58 कोशिशों हुईं, जिनमें पांच आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट्स हैं कि अभी भी 100 से ज्यादा आतंकी एलओसी के उस पार मौजूद हैं और घुसपैठ की फिराक में हैं।

ये भी पढ़े-

‘एक मौका केजरीवाल को’ दिल्ली के CM ने चुनावी राज्यों के लिए शुरू किया अभियान, दिल्लीवासियों को सौंपा ये काम…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज