यूपीटीईटी परीक्षा में गड़गड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 51 लाख रुपये समेत 22 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने रविवार को संपन्न हुयी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में पैसा लेकर अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर 51 लाख रुपये से अधिक रकम के साथ 22 लोगों को हिरासत में लिया है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को बताया कि 23 …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने रविवार को संपन्न हुयी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में पैसा लेकर अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर 51 लाख रुपये से अधिक रकम के साथ 22 लोगों को हिरासत में लिया है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को बताया कि 23 जनवरी को यूपीटीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को पैसा लेकर उत्तीर्ण कराने वाले इस गिरोह में शामिल जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग के एक क्लर्क और कुछ स्थानीय स्कूलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सहित कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आर्य ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से कुल 51 लाख 20 हजार रुपये के चेक और नकदी बरामद की है। इनमें सठियांव कस्बे में स्थित क्रास वैली इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित कई स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं क्लर्क शामिल हैं। इस मामले में 08 अन्य फरार भी हैं। आर्य ने फरार लोगों के भी जल्द गिरफ्तार किये जाने दावा किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में रामपुर जनपद के कई आरोपी पहले से ही पुलिस के गिरफ्त में हैं। इस आधार पर आर्य ने आशंका व्यक्त की है कि यह गिरोह कई जनपदों में सक्रिय था। पुलिस ने अगर इनसे गहराई से पूछताछ की तो पूरे प्रदेश से एक बड़ा मामला उजागर हो सकता है। पुलिस द्वारा बरामद राशि में 2.70 लाख नकद, 48.50 लाख रुपये के छह चेक के अलावा दो चार पहिया वाहन और एक डायरी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में आजमगढ़ के चर्चित क्रॉस वेली इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय, निवासी कुकडीपुर थाना, आजमपुर कंधरापुर स्थित हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के प्रबंधक सूर्य प्रकाश यादव, अध्यापक धर्मेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, भदुली स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश यादव, लक्षीरामपुर स्थित नारायण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र यादव, सेठबल, स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरेंद्र यादव, इसी स्कूल के क्लर्क अरविंद कुमार यादव के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाबू धर्मेंद्र कुमार राय उर्फ बबलू राय, जीयनपुर स्कूल के प्रबंधक कमलेश कुमार, आहोपट्टी स्थित आजाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंद्रेश कुमार यादव सहित कुल 22 लोग हैं। इन सभी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने रानी की सराय थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार संदिग्धों की तलाश जोर शोर से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सुरक्षा को धता बताकर रिवाल्वर लेकर नामांकन तक पहुंचा व्यापारी

संबंधित समाचार