अमरोहा : कृषि उप निदेशक के चालक ने युवक को मारी टक्कर, शराब के नशे में था धुत
अमरोहा, अमृत विचार। शराब के नशे में धुत कार चला रहे कृषि उपनिदेशक के चालक ने युवक टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मौके पर जमा भीड़ ने कृषि उपनिदेश और चालक बमुश्किल कार से बाहर निकाला। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड का है। सोमवार को …
अमरोहा, अमृत विचार। शराब के नशे में धुत कार चला रहे कृषि उपनिदेशक के चालक ने युवक टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मौके पर जमा भीड़ ने कृषि उपनिदेश और चालक बमुश्किल कार से बाहर निकाला। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड का है।
सोमवार को कृषि उपनिदेशक ओपी सिंह अपनी सरकारी कार में सवार होकर कार्यालय जा रहे थे। कार को उनका चालक होमेंद्र सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी मंडी धनौरा चला रहा था। जैसे ही वह नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित माया धर्म कांटे के पास पहुंचे तो उनकी कार ने वहां खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार की टक्कर से युवक घायल हो गया।
मौके पर चीख पुकार मचने से भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने कृषि उपनिदेशक ओपी सिंह और चालक को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई की। कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित भीड़ हंगामा करने लगी। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई जितेंद्र बालियान ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया था। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : भूसा लेने गई महिला पर खूंखार कुत्तों का हमला, मौके पर मौत
