राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
लखनऊ। ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिये दो श्रेणियों में चुने गये उत्तर प्रदेश के अभिनव कुमार चौधरी और चंद्रय सिंह चौधरी को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अतुलनीय काम के लिये बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ‘समाज सेवा’ की श्रेणी में इस साल के ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिये मुरादाबाद …
लखनऊ। ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिये दो श्रेणियों में चुने गये उत्तर प्रदेश के अभिनव कुमार चौधरी और चंद्रय सिंह चौधरी को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अतुलनीय काम के लिये बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ‘समाज सेवा’ की श्रेणी में इस साल के ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिये मुरादाबाद के अभिनव कुमार चौधरी और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के क्षेत्र में अलीगढ़ के चंद्रय सिंह चौधरी को बाल पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।
अभिनव को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 10 हजार बच्चों को पुस्तकें वितरित करने के लिये जबकि चंद्रय को उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के लिये इस पुरस्कार के लिये चुना गया है। योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा, ‘समाज सेवा’ के क्षेत्र में ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ हेतु चयनित मुरादाबाद के मास्टर अभिनव कुमार चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं। आपने आर्थिक रूप से असमर्थ 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें बांटकर अतुल्य कार्य किया है। सदा ऐसे ही ज्ञान के संवाहक बने रहें।”
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश करहल से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट
मुख्यमंत्री योगी चंद्रय को दिये शुभकामना संदेश में कहा, “खेल क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ हेतु चयनित अलीगढ़ के मास्टर चंद्रय सिंह चौधरी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ हेतु आपका उत्साह अभिनंदनीय है। ऐसे ही उपलब्धियां अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: बसपा दावेदार की चेयरमैन पत्नी ने विधायक के खिलाफ दी तहरीर, बोलीं-तीन साल से कर रहे प्रताड़ित
