लखनऊ: यात्रियों से लिया जाता है सुविधा शुल्क लेकिन एक भी बस अड्डा ए प्लस श्रेणी का नहीं…
लखनऊ। परिवहन निगम यात्रियों से सुविधा के नाम पर शुल्क तो ले रहा है लेकिन आज तक प्रदेश में एक भी बस अड्डा ऐसा नहीं तैयार किया जा सका तो सुविधाओं के मामले में ए प्लस श्रेणी में शामिल हो। राजधानी में पीपीपी मॉडल पर बने हाई-फाई बस अड्डे में भी आज ऐसी सुविधाएं नहीं …
लखनऊ। परिवहन निगम यात्रियों से सुविधा के नाम पर शुल्क तो ले रहा है लेकिन आज तक प्रदेश में एक भी बस अड्डा ऐसा नहीं तैयार किया जा सका तो सुविधाओं के मामले में ए प्लस श्रेणी में शामिल हो। राजधानी में पीपीपी मॉडल पर बने हाई-फाई बस अड्डे में भी आज ऐसी सुविधाएं नहीं है जो ए प्लस श्रेणी के बस अड्डे में होनी चाहिए।
इसके साथ ही राजधानी का चारबाग बस अड्डा तो डी श्रेणी की कैटागिरी से भी बाहर होता जा रहा है। बस अड्डे पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कई बार यात्रियों ने सोशल मीडिया से लेकर बस अड्डों पर मौजूद अधिकारियों तक से शिकायत की लेकिन रोडवेज के अधिकारियों ने इसे दर किनार कर दिया।
यात्रियों के टिकट शुल्क में शामिल रहता है सुविधा शुक्ल
बसों में यात्रा के दौरान यात्रियों को दिए जाने वाले टिकट के शुल्क में सुविधा शुल्क भी शामिल रहता है। सवा रुपए से साढ़े तीन रुपए तक सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। इससे एकत्र होने वाले कोष से बस अड्डे पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं विकसित की जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि राजधानी के चारबाग बस अड्डे पर पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की सुविधा नहीं है।
अन्य बस अड्डों पर शौचालय का प्रयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ता है। यात्रियों का आरोप है कि जब सुविधा शुल्क लिया जा रहा है तो बस अड्डों पर शौचालय और पीने के साफ पानी के लिए अतिरिक्त शुल्क क्यों वसूला जाता है। कैसरबाग और अवध बस अड्डों पर भी यात्री सुविधाओं का अभाव है। किसी भी बस अड्डे पर बसों की किराया सूची को डिस्प्ले नहीं किया गया है। पर्यटकों के लिए भी बस अड्डों पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है।
प्रदेश भर के सभी बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जहां सुविधाओं की कमी है, वहां पर उन्हें पूरा किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान विकास कार्य प्रभावित रहा। लेकिन अब फिर से यात्री सुविधाओं के लिए जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।
आरपी सिंह, एमडी, परिवहन निगम
यात्री सुविधा का नाम साधारण बसों में लिया जाने वाला सुविधा शुल्क
0 से 85 किमी तक – 1.75 रुपए
86 से 100 किमी तक – 1.75 रुपए
101 से 200 किमी तक -2.75 रुपए
201 और इसके ऊपर के लिए-3.75 रुपए
श्रेणी वार बस अड्डों पर मिलने वाली सुविधाएं
श्रेणी डी – पेयजल, स्टेशनों पर लाइटिंग और शेड, शेड में पंखे, बेंच और कुर्सियां, किराया सूची का प्रदर्शन, शौचालय, कैंटीन, बुक स्टॉल और जनरल मर्चेंट शॉप
श्रेणी सी – बोर्डिंग प्लेटफार्म, स्टॉल, यात्री लॉज
श्रेणी बी- सार्वजनिक पता प्रणाली, वॉटर कूलर, इन-आउट पूछताछ, जनरेटर, प्रशासनिक कार्यालय, चालक-परिचालक के लिए विश्राम कक्ष, निजी कार, स्कूटर और रिक्शा पार्किंग
श्रेणी ए – टेलीविजन, वातानुकूलित कैंटीन, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डॉर्मिटरी, कम्प्यूटरीकृत आगमन प्रस्थान, कम्प्यूटरीकृत बुकिंग और आरक्षण
श्रेणी ए प्लस- क्लाॅक रूम, पर्यटक सूचना केंद्र, वॉशिंग मशीन और सुरक्षा कवच
ये भी पढ़ें; हल्द्वानी: भाेजन माताओं ने सभी प्रत्याशियों को लिखा खुला पत्र
