लखनऊ: कोरोना के चलते फिर फंसी रोडवेज बसों की खरीद, ये है मामला…
लखनऊ। परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही बीएस-6 मानक की 150 नई रोडवेज बसें शामिल किए जाने का फैसला लिया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अब इन बसों का रोडवेज बस बेड़े में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर जारी किया गया था, लेकिन अभी तक …
लखनऊ। परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही बीएस-6 मानक की 150 नई रोडवेज बसें शामिल किए जाने का फैसला लिया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अब इन बसों का रोडवेज बस बेड़े में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर जारी किया गया था, लेकिन अभी तक चेसिस बेचने वालों ने सम्पर्क नहीं किया है। ऐसे में इसके लिए फिर से टेंडर करना होगा।
50 करोड़ रुपयों से नई बसों को खरीदने की थी तैयारी…
परिवहन निगम की पांच सदस्यीय समिति ने तकरीबन 50 करोड़ रुपये से नई बसों की खरीदने के लिए फैसला लिया था। प्रति बस करीब 32 लाख रुपये में बनकर तैयार की जानी थी। इन बसों को गाजियाबाद क्षेत्र से जोड़ते हुए तय मार्गों पर चलाए जाने की तैयारी की गई थी। बसों की खरीद के लिए टेंडर अपलोड कर दिया गया और अगले तीन महीने में इन बसों को ऑन रोड किए जाने की तैयारी की गई थी।
मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) संजय शुक्ला ने बताया कि नई बसों के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया फाइनल नहीं हो सकी है। सभी अधिकारियों के साथ इस मामले में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी।
लखनऊ: ये नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है: सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश की जनता को प्रदेश के 73वें स्थापना दिवस पर बधाई दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि देश की आस्था का प्रतीक, प्रचुर संसाधनों और युवा ऊर्जा से भरपूर उत्तर प्रदेश नई यात्रा पर निकल चुका है। ये नये भारत का नया उत्तर प्रदेश.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-this-is-the-new-uttar-pradesh-of-new-india-cm-yogi/
