UP Election 2022: बीजेपी में इस बार कट सकता है कई विधायकों का टिकट, जानें क्यों…
लखनऊ। विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने बचे हुए उम्मीदवारों को फाइनल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार लगभग 80 मौजूदा विधायकों को बाहर किए जाने की संभावना है और कुल मिलाकर लगभग 12 सीटों में बदलाव किया गया है। 403 सीटों में से लगभग 380 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है, …
लखनऊ। विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने बचे हुए उम्मीदवारों को फाइनल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार लगभग 80 मौजूदा विधायकों को बाहर किए जाने की संभावना है और कुल मिलाकर लगभग 12 सीटों में बदलाव किया गया है।
403 सीटों में से लगभग 380 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है, बची सीटें भाजपा अपने सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के लिए छोड़ेगी। बता दें, कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बीजेपी मुख्यालय में हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार यानि आज होगी।
