Australia vs Sri Lanka : श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श को नहीं मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि कोच जस्टिन लैंगर भी उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है । ये मैच 11 …

सिडनी। श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि कोच जस्टिन लैंगर भी उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है । ये मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जायेंगे।

Image

लैंगर समेत सहयोगी स्टाफ के सदस्य इस दौरान छुट्टियों पर हैं। उनकी गैर मौजूदगी में एंड्रयू मैकडोनाल्ड टीम के मुख्य कोच होंगे। ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप जीत के सूत्रधार वॉर्नर और मार्श को पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से पहले इन पांच मैचों से बाहर रखा गया है। फिट होकर लौटे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी वापसी कर रहे हैं।

Image

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टोन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा ।

ये भी पढ़ें 

कोरोना की चपेट में आए गौतम गंभीर, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील

African Football Cup: कैमरून में अफ्रीकी कप फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, छह लोगों की मौत

संबंधित समाचार