सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 31 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग कर एक हजार 89 लीटर अवैध शराब व सात भट्ठी बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने 31 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना तंबौर पुलिस नेे 150 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है। इसी तरह थाना थानगांव पुलिस ने 50 ली. …

सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग कर एक हजार 89 लीटर अवैध शराब व सात भट्ठी बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने 31 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना तंबौर पुलिस नेे 150 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है। इसी तरह थाना थानगांव पुलिस ने 50 ली. अवैध शराब व एक एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना पिसावां पुलिस ने 139 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित चार, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 50 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी और एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

थाना हरगांव पुलिस ने 20 ली. शराब के साथ एक भट्ठी व एक अभियुक्त, थाना अटरिया पुलिस ने 140 ली. अवैध शराब व दो भट्टी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना मिश्रिख पुलिस ने 90 ली. अवैध शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना खैराबाद पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियक्त, लहरपुर पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त आरेस्ट। थाना नैमिषारण्य पुलिस ने अवैध शराब एक अभियुक्त गिरफ्तार।

सिधौली पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना महोली पुलिस नेे 200 ली. अवैध शराब के साथ पांच अभियक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना कमलापुर पुलिस ने 100 ली. अवैध शराब सहित तीन, थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को आरेस्ट किया है। थाना बिसवां पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

माधक पदार्थ के साथ पकड़ा गया शातिर

सीतापुर। हरगांव पुलिस ने इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हरगांव थाने में तैनात दारोगा उमाकांत सबिता, हेड कांस्टेबिल सुरेश राठौर, आरक्षी शुभम तोमर ने इमलिया सुल्तानपुर इलाके के सिकटिहा गांव निवासी चंद्रकुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस टीम ने 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस ने किया एम.बी. पाटिल को कर्नाटक इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त

संबंधित समाचार