संभल : सरकारी नलकूप पर तमंचे बनाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जंगल में सरकारी नलकूप के कमरे में अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहा था। सोमवार की देर रात पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से बने और अधबने तमंचों के साथ कारतूस बरामद हुए हैं। पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को क्षेत्राधिकारी ने किया। आरेापी के खिलाफ …

संभल, अमृत विचार। जंगल में सरकारी नलकूप के कमरे में अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहा था। सोमवार की देर रात पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से बने और अधबने तमंचों के साथ कारतूस बरामद हुए हैं। पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को क्षेत्राधिकारी ने किया। आरेापी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

जुनावई थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने गांव दबथरा के जंगल में सरकारी नलकूप के कमरे में अवैध शस्त्र बनाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की आहट होने पर आरोपी ने कमरे के बाहर निकलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से पांच बने तमंचा, तीन अधबने तमंचा, तीन कारतूस और दो खोखा कारतूस के साथ बनाने के उपकरण बरामद किए। मंगलवार को गुन्नौर सीओ डीके शर्मा ने खुलासा किया। खुलासा के दौरान पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम महेंद्र पुत्र बदन सिंह निवासी लहरा नगला श्याम बताया। आरोपी ने बताया कि वह अवैध शस्त्र बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में बेचकर अधिक मुनाफा कमाकर परिवार की गुजर बसर करना चाहता था। आरोपी ने यह भी बताया कि चुनाव में अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है। दाम भी अच्छे मिलते हैं। एक तमंचा चार हजार रुपये में बिक जाता है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सट्टा माफिया तीन भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

गांव दबथरा के जंगल में सरकारी नलकूप के पास महेंद्र पुत्र बदन सिंह निवासी लहरा नगला श्याम निवासी भारी मात्रा में अवैध असलहे बना रहा था। उसे मौके पर पकड़ लिया गया। उसके पास से पांच बने और तीन अधबने तमंचे, कारतूस और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। उसका चालान कर दिया गया है। -डीके शर्मा, सीओ, गुन्नौर

संबंधित समाचार