पाक की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ आगरा में आरोपपत्र दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। पिछले साल टी-20 क्रिकेट विश्वकप टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के आरोपी तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आगरा के स्थानीय अदालत में पुलिस ने आारोप पत्र दाखिल कर दिया है। आरोपी छात्राें को पुलिस ने गत वर्ष 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर …

आगरा। पिछले साल टी-20 क्रिकेट विश्वकप टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के आरोपी तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आगरा के स्थानीय अदालत में पुलिस ने आारोप पत्र दाखिल कर दिया है। आरोपी छात्राें को पुलिस ने गत वर्ष 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीनों तभी से जेल में बंद हैं।

पिछले साल दुुबई में टी-20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम हार गयी थी। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर यहां स्थित आरबीएस इंजीनियरिंग कालेज के बिचपुरी कैंपस में पढ़ने वाले तीन कश्मीरी छात्रों अरशद युसूफ, इनायत अल्ताफ और शौकत अहमद गनी के बीच हुयी वाट्सएप चैटिंग सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिस पर कालेज प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

मामला हिंदूवादी संगठनों की जानकारी में आने पर उन्होंने कैंपस में पहुंचकर हंगामा कर दिया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी गौरव राजावत की तहरीर पर जगदीशपुरा थाने में तीनों कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 27 अक्टूबर को तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया।

20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

सीतापुर। मंगलवार को तालगांव कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिमांशु उर्फ सुमित उम्र 20 वर्ष निवासी शाहपुर दलावल कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपित के ऊपर लगभग एक वर्ष पूर्व से तालगांव कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया उपरोक्त आरोपित को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल नीरज कुमार आदि लोग थे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बाईपास न होने से लगता है लंबा जाम, परेशान रहती है एक लाख की आबादी

 

संबंधित समाचार