बरेली: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जोगी नवादा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसका शव जब ननदों ने लटका देखा तो इसकी सूचना भाई को दी। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हाफिजगंज के बीजामऊ निवासी कृष्ण पाल सिंह ने बेटी …

बरेली,अमृत विचार। जोगी नवादा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसका शव जब ननदों ने लटका देखा तो इसकी सूचना भाई को दी। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हाफिजगंज के बीजामऊ निवासी कृष्ण पाल सिंह ने बेटी नीलम की शादी तीन साल पहले जोगी नवादा निवासी अनूप कुमार से की थी।

अनूप एक पिज्जा कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। नीलम के परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मंगलवार को उसकी हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।

सुबह हुआ था दोनों का झगड़ा
पुलिस के मुताबिक पति और पत्नी का सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अनूप काम पर चला गया। उसके जाने के बाद नीलम ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा टांगकर फांसी लगा ली।

नीलम के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
—नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी

ये भी पढ़े-

बरेली: 2336 पंचायत सहायकों के खाते में पहुंची धनराशि

संबंधित समाचार