Republic Day 2022: सीएम योगी ने ट्वीट कर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देशवासियों से की ये अपील…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होने की अपील की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों। जय हिंद।

राष्ट्र आज ही के दिन 1950 में देश का संविधान लागू होने की स्मृति में 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर योगी ने मुख्यमंत्री आवास में झंडारोहण कर संक्षिप्त संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें- गाजीपुर की पांडे कॉलोनी के लोग कर रहे मतदान बहिष्कार, जानें क्यों…

संबंधित समाचार