यूपी चुनाव 2022: गृहमंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी में जाट नेताओं से करेंगे मुलाकात, ये है प्लान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी भी अपने वोटरों को लुभाने का काम कर रही है। बीजेपी जाट वोटरों को मनाने का प्रयास कर रही है। पश्चिमी यूपी में 253 जाट नेताओं से मुलाकात करेंगे गृहमंत्री इसी …

लखनऊ। यूपी में चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी भी अपने वोटरों को लुभाने का काम कर रही है। बीजेपी जाट वोटरों को मनाने का प्रयास कर रही है।

पश्चिमी यूपी में 253 जाट नेताओं से मुलाकात करेंगे गृहमंत्री

इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिमी यूपी के 253 जाट नेताओं से मुलाकत करके उनसे बात करेंगे। बीजेपी ने ये मीटिंग बीजेपी के बड़े जाट नेता और सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर रखी है। इस बैठक में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के बड़े जाट नेता शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह जाट नेताओं से बात करेंगे और उनसे बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

बता दें कि यूपी चुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां प्रदेश के जाट नेताओं की बीजेपी से नाराजगी को भुनाने में लग गए हैं। देश में कृषि कानून के लागू होने से जाट किसान काफी नाराज दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कृषि कानूनों का जमकर विरोध किया था।

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: डीएम लखनऊ ने कोरोना के चलते लिया बड़ा फैसला, जानें क्या…

संबंधित समाचार