मुरादाबाद: 73वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी और निजी संस्थानों में हुआ कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 73वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को जिले में सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सैल्यूट किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएमओ कार्यालय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 73वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को जिले में सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सैल्यूट किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सीएमओ कार्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ एमसी गर्ग ने ध्वाजारोहण कर कोविड संक्रमण से निपटने में अपने राष्ट्रीय और चिकित्सीय फर्ज को बखूबी निभाने का संकल्प सभी को दिलाया। कहा इस मुश्किल घड़ी में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय शर्मा, डिप्टी सीएमओ डाँ प्रवीन श्रीवास्तव, अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

बेसिक शिक्षा विभाग के नगर संसाधन केंद्र कंपोजिट विद्यालय गांधी पार्क में कार्यक्रम में नगर शिक्षाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। आयोजन में डा शिव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट निश्चल भटनागर आदि शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें-

मुरादाबाद : अधिवक्ता को दी हत्या की धमकी, चेंबर में की तोड़फोड़

 

संबंधित समाचार