गरीब किसान का बेटा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना तो आरपीएन सिंह ने छोड़ दी पार्टी: लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। आरपीएन सिंह में कभी नहीं था समर्पण का भाव: अजय उन्होंने आरपीएन सिंह के बीजेपी …

लखनऊ। यूपी चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।

आरपीएन सिंह में कभी नहीं था समर्पण का भाव: अजय

उन्होंने आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि वो एक मामूली से किसान के बेटे हैं, कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है इसलिए सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब वो यूपी में सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, तो वो मुझे मना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ लड़ाई में भी उन्होंने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने आरपीएन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आर पी एन सिंह में कांग्रेस के प्रति कोई समर्पण का भाव नहीं था। सीबीआई के डर से आर पीएन सिंह और दूसरे कांग्रेसी नेता यहां–वहां भाग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता: सीएम योगी

ये भी पढ़ें: यूपी में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, झांकियों ने मोहा लोगों का मन…

संबंधित समाचार