मुरादाबाद : दो और कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 35 नए मरीज मिले
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं 35 नए संक्रमित मरीज आरटीपीआर जांच में मिले हैं। 26 जनवरी को जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसमें एक मरीज 56 वर्षीय …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं 35 नए संक्रमित मरीज आरटीपीआर जांच में मिले हैं।
26 जनवरी को जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसमें एक मरीज 56 वर्षीय कांशीराम नगर शहरी गरीब आवास योजना मझोला निवासी थे। 25 जनवरी को 11.40 बजे टीएमयू के कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया।
इस मरीज को जिला अस्तपाल से रेफर किया गया था। 26 जनवरी को दम तोड़ा। इस मरीज को कोविडरोधी टीका नहीं लगा था। वहीं 62 वर्ष के मानपुर निवासी मरीज को 22 जनवरी को टीएमयू में भर्ती किया गया। 26 जनवरी को सुबह 7.25 बजे इस मरीज ने दम तोड़ा। इसे कोठीवाल हास्पिटल से रेफर किया गया था, जहां वह 24 दिन भर्ती रहा। इस मरीज को केवल एक डोज का टीका लगा था।
आरटीपीसीआर जांच में 35 नये संक्रमित मरीज मिले। मुरादाबाद के अलावा लखनऊ, बरेली के मरीज भी शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि दो और की मौत हुई है। नये संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखवाया गया है। उन्हें मेडिसिन किट भेजी गई है। सभी को कोविड नियमों का पालन करने के साथ कोविडरोधी टीका लगवाना चाहिए।
