गद्दोपुर बैरियर पर चेकिंग में पकड़ी गई व्यापारी की कार, गाड़ी से मिले 7 लाख रुपए
अयोध्या। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। गोसाईगंज पुलिस ने गुरुवार को सीमा पर चेकिंग के दौरान एक कार सवार व्यापारी से सात लाख रुपये पकड़ा है। व्यापारी पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे सका, जिसके बाद पैसों को जब्त करते हुए कोषागार में जमा करा दिया गया। एसएचओ केके …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। गोसाईगंज पुलिस ने गुरुवार को सीमा पर चेकिंग के दौरान एक कार सवार व्यापारी से सात लाख रुपये पकड़ा है। व्यापारी पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे सका, जिसके बाद पैसों को जब्त करते हुए कोषागार में जमा करा दिया गया।
एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक मजिस्ट्रेट, खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित श्रीवास्तव, एसएसआई संतोष सिंह, महिला एसआई वीना पांडे की टीम गद्दोपुर बैरियर पर आने-जाने वाले वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। तभी अम्बेडकरनगर से फैजाबाद की तरफ आ रही अर्टिगा कार रुकवाकर तलाशी ली।
इस दौरान पुलिस ने सात लाख रुपये बरामद किए। कार सवार व्यापारी अतुल सिंह पैसों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद रुपयों को जब्त कर सरकारी कोषागार में जमा करा दिया गया।
पढ़ें- अयोध्या: बर्फीली हवाओं ने बरपाया कहर, खेती पर पड़ रहा गहरा प्रभाव
