बहराइच: नगर पंचायत अध्यक्ष समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के जरवल नगर स्थित सरकारी जमीन को नगर पंचायत अध्यक्ष ने बिक्री कर दी। जांच में सभी तथ्य सही होने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अध्यक्ष समेत तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …

बहराइच। जिले के जरवल नगर स्थित सरकारी जमीन को नगर पंचायत अध्यक्ष ने बिक्री कर दी। जांच में सभी तथ्य सही होने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अध्यक्ष समेत तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहराइच जिले के जरवल नगर पंचायत चेयरमैन, चेयरमैन पति समेत तीन लोगों पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

नगर पंचायत निवासी सलमान पुत्र समीउल्ला ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि नगर पंचायत अध्यक्षा तस्लीम बानो और उनके पति इन्तिजार अहमद उर्फ मिथुन ने जलमग्न की भूमि गाटा संख्या 589 जो भूमि श्रेणी 6 है। इसको आबादी की भूमि बताकर आसिया खातून को बेंच दी है। जबकि उक्त भूमि सरकारी सम्पत्ति है, जिसकी बिक्री नही की जा सकती। शिकायत पर राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच कर अपनी आख्या उच्चाधिकारियों को भेजकर बिक्री की गयी उक्त भूमि को जलमग्न की भूमि बताया है।

प्रशासन ने सरकारी जलमग्न की भूमि बिक्री मामले में कोई कार्यवाही नही की।शिकायत कर्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और विद्वान अधिवक्ता की दलीलों को देखते हुए जरवलरोड पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तस्लीम बानो, इन्तिजार अहमद उर्फ मिथुन और आसिया खातून के विरुद्ध 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामदेव यादव को सौंपी गई है।राजस्व अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष पति जेल में हैं बंद

जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन इस समय जेल में बंद हैं। पुलिस ने पांच दिन पूर्व एससी एसटी एक्ट में उनके विरुद्ध कार्यवाई करते हुए जेल भेजा था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली HC ने जताई नाराजगी, कहा- महिला सशक्तीकरण में बाधा डालती हैं यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायतें

संबंधित समाचार