यूपी चुनाव 2022: आप के घोषणा पत्र में लोक लुभावन वादों की भरमार
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये गुरूवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी दफ्तर में 17 पन्नो का ‘आम आदमी पार्टी का गारंटी पत्र’ जारी किया। गारंटी पत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानो को मुफ्त बिजली और पुराने घरेलू …
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये गुरूवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी दफ्तर में 17 पन्नो का ‘आम आदमी पार्टी का गारंटी पत्र’ जारी किया। गारंटी पत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानो को मुफ्त बिजली और पुराने घरेलू बिजली बिल माफ करने की बात कही गयी है।
इसके अलावा बजट कर 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च और प्राइवेट स्कूल से बेहतर सरकारी स्कूल बनाने का वादा है। युवाओं को लुभाने के लिये रोजगार गारंटी के तहत हर साल दस लाख नौकरियां और रोजगार मिलने तक हर महीने पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ते की गारंटी दी गयी है।
हर महिला को प्रत्येक महीने एक हजार रूपये दिये जाने का वादा गारंटी पत्र में की गयी है वहीं किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी,पुराने बिजली बिल माफ, गन्ने का बकाया सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर, अनाज उपज का भुगतान 24 घंटे के भीतर किये जाने का वादा आप के गारंटी पत्र में किया गया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरने से मना करने पर प्रधान के चचेरे भाई ने मस्टर रोल फाड़ा
