अयोध्या: खड़े ट्रक से टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, दो गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटरंगा/अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गाँव के पास खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोगों हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर …

पटरंगा/अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गाँव के पास खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोगों हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

गुरुवार की शाम चार बजे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गांव के समीप सर्विस रोड पर एक गिट्टी से लदा ट्रक खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अयोध्या की ओर जा रही थी कि अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना में स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

घटना की जानकारी होने पर फौरन हाइवे पुलिस चौकी व थाने को दी गई। घटना स्थल पर पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने टीम के साथ गाड़ी में फंसे सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भिजवाया। प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई जबकि दो गम्भीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा बताया मृतक की पहचान शिवाराम भोर चौधरी पुत्र राम भोर चौधरी लिंक रोड संजीव नगर नासिक महाराष्ट्र के रूप में की गई है। वहीं घायलों में नईम और एक अन्य अज्ञात शामिल है। मृतक और घायल नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरने से मना करने पर प्रधान के चचेरे भाई ने मस्टर रोल फाड़ा

संबंधित समाचार